देहरादून : पीआरडी जवानों को बड़ी राहत! अब बीमार पड़ो तो भी 6 महीने तक मिलता रहेगा पूरा मानदेय

देहरादून न्यूज़ :- पीआरडी जवानों के हित में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को सचिवालय में हुई बैठक में स्पष्ट किया कि अब पीआरडी के तहत तैनात जवानों का मानदेय बीमारी की स्थिति में भी नहीं रोका जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Dengue Attack: प्रदेश के आठ जिलों में मिले डेंगू के 65 नए मरीज, 1447 पहुंची संख्या....

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में भर्ती होने पर भी पीआरडी जवानों को छह माह तक मानदेय निर्बाध रूप से दिया जाए। उन्होंने कहा कि अब तक बीमारी के दौरान मानदेय रोक दिया जाता था, लेकिन जवानों की जरूरतों और समस्याओं को देखते हुए यह व्यवस्था बदली जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : भाजपा-कांग्रेस का महाशक्ति प्रदर्शन, सीएम धामी करेंगे रोड शो, सचिन पायलट की जनसभा आज

बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने जवानों को साल में 365 दिन रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस प्रयास करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में परीक्षण कर विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : IAS दीपक रावत के जनता दरबार में भू माफियों का मामला, फर्जी आधार कार्ड से कर दी रजिस्ट्री

साथ ही, दस वर्ष की सेवा पूरी करने वाले पीआरडी जवानों को मिलने वाली एक लाख रुपये की सहायता राशि बढ़ाने पर भी विचार किया जाएगा। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीआरडी जवानों की सभी लंबित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक निर्णय लिया जाए।

सम्बंधित खबरें