ओखलकांडा की महिला 40 किमी तक नदी में बहती रही… शव हल्द्वानी गौला नदी में मिला, विधायक कैड़ा मौके पर!

हल्द्वानी।
भीमताल विधानसभा क्षेत्र से आई यह खबर दिल दहला देने वाली है। ओखलकांडा ब्लॉक के ग्रामसभा बडौन की 50 वर्षीय तुलसी देवी, जो घर के पास घास काटने गई थीं, अब इस दुनिया में नहीं रहीं।

उस रात जब वह घर नहीं लौटीं, तो परिवार बेचैन हो उठा। सुबह होते ही ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की — और घर से कुछ ही दूरी पर तुलसी देवी की चप्पल और दराती मिली। तभी शक गहराया कि वह बसोटिया नदी के तेज बहाव में बह गई होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : ग्राम स्तर तक योग अभियान चलाया जाए- मुख्यमंत्री

🚨 खबर विधायक राम सिंह कैड़ा तक पहुंची। तुरंत SDRF टीम बुलाई गई। दिनभर रेस्क्यू ऑपरेशन चला, पर नदी ने तुलसी देवी को निगल लिया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, दीपक बल्यूटिया ने दिया इस्तीफा

आज सुबह हल्द्वानी में गौला नदी के बनभूलपुरा इलाके से तुलसी देवी का शव बरामद हुआ — जहां तक पहुंचने के लिए नदी ने लगभग 40–50 किलोमीटर का खतरनाक सफर तय कराया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : CM धामी ने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में हुए भू कटाव का किया स्थलीय निरीक्षण

⚡ पानी का बहाव इतना तेज था कि शव निकालना भी चुनौती बन गया। विधायक कैड़ा खुद मौके पर मौजूद रहे और प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा मद से मुआवज़ा दिलाने की मांग की।

तुलसी देवी का यह दर्दनाक सफर पूरे इलाके को हिलाकर रख गया है।

सम्बंधित खबरें