देहरादून : धामी कैबिनेट की बड़ी बैठक समाप्त — 8 अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी, राज्य के रजत जयंती वर्ष पर देहरादून में होगा विशेष सत्र”

देहरादून न्यूज़ :- मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज देहरादून में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कुल 8 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद गृह सचिव श्री शैलेश बगोली ने पत्रकारों को फैसलों की जानकारी दी।

मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए प्रमुख निर्णय इस प्रकार हैं –

  1. महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत मिनी आंगनवाड़ी केंद्रों को उच्चीकृत किए जाने का निर्णय।
  2. रायपुर क्षेत्र में छोटे घरों और दुकानों को मंजूरी प्रदान।
  3. फ्रीज जोन से राहत देने के लिए मानक जारी करने का निर्णय।
  4. यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) में नेपाली, तिब्बती और भूटानी मूल के लोगों के लिए शादी में आधार कार्ड के अलावा अन्य वैध दस्तावेजों को भी मान्य किया जाएगा।
  5. कार्मिक विभाग में स्थिलीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी।
  6. विधान विभाग के विशेष सत्र के आयोजन को मंजूरी दी गई।
  7. विशेष सत्र की तिथि घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को किया गया अधिकृत।
  8. उत्तराखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर देहरादून में आयोजित होगा विधानसभा का विशेष सत्र, जिसमें राज्य के विकास और उपलब्धियों पर व्यापक चर्चा की जाएगी।
यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण में मुख्यमंत्री धामी ने सेब के पौधों का निरीक्षण किया, एप्पल मिशन को बताया बागवानी की नई दिशा

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “राज्य के रजत जयंती वर्ष पर विशेष सत्र ऐतिहासिक होगा। इसमें राज्य के विकास के लिए भावी रोडमैप और विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।”

सम्बंधित खबरें