नैनीताल : जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने संभाला कार्यभार, विकास योजनाओं को रफ्तार देने पर दिया जोर

नैनीताल न्यूज़ :- नैनीताल के नवनियुक्त जिलाधिकारी आईएएस ललित मोहन रयाल ने मंगलवार को औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कोषागार का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों के साथ औपचारिक बैठक की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी रयाल ने कहा कि उनका प्राथमिक उद्देश्य जिले में चल रही विकास योजनाओं को गति देना तथा मानसखंड परियोजना के अंतर्गत चल रहे सभी कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण कराना रहेगा। उन्होंने बताया कि माल रोड ट्रीटमेंट कार्य को भी शीघ्र गति से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : हल्द्वानी शहर से अनोखी घटना, ऐसा क्या हुआ जो किन्नर संग गया बेटा, पढ़िए पूरा मामला.....

जिलाधिकारी ने कहा कि जनहित से जुड़ी योजनाओं और परियोजनाओं की नियमित समीक्षा की जाएगी ताकि विकास कार्यों में पारदर्शिता और प्रभावशीलता बनी रहे। उन्होंने अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल : 25 व 26 जून को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: प्रशासन अलर्ट मोड पर, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

कार्यभार ग्रहण के उपरांत एडीएम विवेक राय, एडीएम शैलेन्द्र नेगी, सीडीओ अनामिका, एसडीएम नावाजिश खलीक, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, एसडीएम रामनगर प्रमोद कुमार एवं एसडीएम बी.सी. पंत सहित अन्य अधिकारियों ने जिलाधिकारी से भेंट कर उन्हें पदभार ग्रहण की शुभकामनाएँ दीं।

सम्बंधित खबरें