हल्द्वानी: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को नम आंखों से अंतिम विदाई, चित्रशिला घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

हल्द्वानी। नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन से सूचना विभाग, पत्रकारिता जगत और उनके परिचितों में शोक की लहर है। शनिवार को हृदयाघात के चलते उनका निधन हो गया था।

रविवार को हल्द्वानी स्थित उनके आवास से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में परिजन, पत्रकार, सूचना विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, प्रशासनिक अधिकारी और शुभचिंतक अंतिम यात्रा में शामिल हुए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, विधायक राम सिंह कैड़ा, खजान दास, भरत सिंह चौधरी सहित इन पांच मंत्रियों ने ली शपथ

इसके बाद रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर गिरिजा शंकर जोशी का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद गमगीन रहा।

गिरिजा शंकर जोशी अपने सरल, सहज और मिलनसार व्यवहार के लिए पत्रकारों और अधिकारियों के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय थे। सूचना विभाग में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए उन्होंने मीडिया और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई को सुबह 6 बजे खुलेंगे। आज बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर टिहरी जनपद में स्थित नरेंद्रनगर राजदरबार में भगवान बदरीनाथ जी के कपाट खोलने की तिथि की घोषणा राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने पंचांग की गणना करने के पश्चात की है. तेलकलश गाडू घड़ा यात्रा आगामी 22 अप्रैल से शुरू होगी।

उनके आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी समेत अनेक लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।

यह भी पढ़ें 👉  🚨 अकेली नारी ने लिखा इतिहास: गरिमा मेहरा दसौनी ने भाजपा के हुड़दंगियों को दिखाया आईना!

गिरिजा शंकर जोशी के निधन को सूचना विभाग और पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

ॐ शांति। भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 🙏

सम्बंधित खबरें