Dehradun Accident: मसूरी रोड पर खाई में गिरी कार, युवक-युवती की मौत, तीन लोग घायल

देहरादून में मसूरी रोड पर सोमवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। मसूरी घूमने जा रहे युवाओ की कार खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को असपताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने 334548 वोटो से जीत दर्ज की

जानकारी के अनुसार, पांच लोग कार में सवार होकर मसूरी घूमने जा रहे थे। इस दौरान वे सीधे मसूरी रोड से ना जाते हुए कार ओल्ड राजपुर रोड की तरफ ले गए। वहां ऊपर जाते ही सड़क खत्म हुई तो उन्होंने गाड़ी वापस घुमा दी। इसी बीच उनकी कार खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar Murder: घर में घुसकर महिला की हत्या, बेटे को बेड पर पड़ा मिला शव, सिर पर मिले चोट के निशान

मृतकों की पहचान आयुष शर्मा(30) पुत्र दिनेश दत्त शर्मा, 34/3 ब्लॉक 4 तेग बहादुर रोड और अवनी कुकरेती(29) पुत्री आशीष कुकरेती, 82/1 रजनी कुंज सोलागढ़ रोड के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने स्टेडियम का किया निरीक्षण 23 जनवरी तक काम पूरा करने के दिए निर्देश

वहीं, सागर नरूला(29) पुत्र गुलशन कुमार निवासी बी- 82 फतेह नगर दिल्ली, युवराज बिष्ट(33 ) पुत्र केओ बिष्ट, 30/2 कालिदास रोड देहरादून, ईशा(28) पुत्री राकेश निवासी 91/B चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग धरमपुर देहरादून घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सम्बंधित खबरें