हल्द्वानी : भाजपा जिला महामंत्री रंजन बर्गली द्वारा कालाढूँगी मण्डल में लाभार्थी संपर्क की कार्यशाला को संबोधित किया

हल्द्वानी न्यूज़ :- भारतीय जनता पार्टी द्वारा आजकल सभी मंडलों पर लाभार्थी से संपर्क के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है इसी उपलक्ष्य में आज कालाढूँगी मंडल में लाभार्थी संपर्क अभियान की मंडल कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में जिला महामंत्री भाजपा रंजन सिंह बर्गली जी उपस्थित रहे। उनके द्वारा बताया गया कि आगामी 25 फ़रवरी से 5 मार्च तक चलने वाले इस अभियान में पूरे देश के 25 लाख भाजपा कार्यकर्ता मण्डल स्तर पर सभी बूथो में लगभग 6 करोड़ लाभार्थी से घर- घर जा कर संपर्क करने वाले है। संपर्क के दौरान प्रत्येक लाभार्थी से केंद्र सरकार द्वारा दिये गये टोल फ्री नंबर 9638002024 पर मिस्ड काल करानी है। नैनीताल जिले में सभी 22 मण्डलों के 1 हज़ार 10 बूथो पर भाजपा कार्यकर्ता लाभार्थी से घर- घर संपर्क करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के कैंप कार्यालय में जमा होली का रंग(वीडियो)

कार्यशाला में विधायक आदरणीय बंशीधर भगत मंडल प्रभारी नितिन राणा, मंडल अध्यक्ष विक्रम जन्तवाल , नमो ऐप के जिला सह संयोजक रत्नेश साह , मंडल महामंत्री हरीश मेहरा अभियान के मंडल संयोजक विनोद बुधलाकोटी सहित मण्डल पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड (बड़ी खबर) :- शराब पीकर पहुंचे गुरुजी स्कूल, तो बर्खास्त की करवाई..... देखें....

सम्बंधित खबरें