उत्तराखंड (बड़ी खबर) :- शराब पीकर पहुंचे गुरुजी स्कूल, तो बर्खास्त की करवाई….. देखें….

पौड़ी- उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले की रिखणीखाल ब्लॉक के एक विद्यालय में शराब पीकर आने वाले सहायक अध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Job-Job : युवाओं के लिए सुनहरा मौका! उत्तराखंड में 4405 पदों पर इसी माह से भर्ती शुरू होगी

जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक शिक्षा पौड़ी गढ़वाल ने निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं और निलंबित शिक्षक को डीईओ पौड़ी ने उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया है। उन्होंने बताया कि विकासखंड रिखणीखाल के प्राथमिक विद्यालय में एक सहायक अध्यापक के स्कूल में शराब पीकर आने की शिकायत मिली। जिसके बाद उप शिक्षा अधिकारी को जांच सौंप गई जांच में शिक्षक के शराब पीकर स्कूल आने की पुष्टि हुई जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : पहाड़ी टोपी, पहाड़ी बोली—देवभूमि में मोदी का पूरा अंदाज़ पहाड़ जैसा!

सम्बंधित खबरें