अल्मोड़ा (बड़ी खबर) :- सोमेश्वर में भांग की खेती पर चला पुलिस का डंडा

सोमेश्वर (अल्मोड़ा) :- सोमेश्वर क्षेत्र में भांग की खेती के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। क्षेत्र के कई हिस्सों में पुलिस ने खेतों में खड़ी भांग की फसल को नष्ट कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई को सुबह 6 बजे खुलेंगे। आज बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर टिहरी जनपद में स्थित नरेंद्रनगर राजदरबार में भगवान बदरीनाथ जी के कपाट खोलने की तिथि की घोषणा राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने पंचांग की गणना करने के पश्चात की है. तेलकलश गाडू घड़ा यात्रा आगामी 22 अप्रैल से शुरू होगी।

मंगलवार को पुलिस की टीम थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह के नेतृत्व में टाना, मड़ी, लखनाड़ी, बरगला पहुंची और खेतों में खड़ी भांग की फसल को नष्ट किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में लोग भांग की खेती करते हैं। इसका प्रयोग चरस और गांजे के लिए किया जाता है जो अवैध है। ऐसे में पुलिस ने भांग की खेती को नष्ट करने के लिए अभियान चलाया है। कहा कि लोगों को स्वयं भांग की खेती नष्ट करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यदि उन्होंने ऐसा नहीं किया तो पुलिस इसे नष्ट करेगी। टीम में हेड कांस्टेबल गोपाल गिरी, विरेंद्र राय, कांस्टेबल सूरज कुमार, देवेश सिंह शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : नशामुक्त भारत अभियान के 5 वर्ष पूर्ण—मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिलाई युवाओं को नशामुक्ति की शपथ

सम्बंधित खबरें