नौ अक्तूबर को हल्द्वानी में जुटेंगे प्रदेशभर के व्यापारी, सीएम धामी होंगे मुख्य अतिथि

हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड की ओर से नौ अक्तूबर को हल्द्वानी में प्रदेश स्तरीय व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट और कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा ने बताया कि सम्मेलन में प्रदेशभर से करीब 250 व्यापारी प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, रानीखेत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, देहरादून, काशीपुर, रुड़की, ऋषिकेश और बागेश्वर समेत विभिन्न जिलों से व्यापारी प्रतिनिधि सम्मेलन में पहुंचेंगे। सम्मेलन में महिला व्यापारी प्रतिनिधियों की भी सक्रिय भागीदारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  मां ने दी बेटे के मौत की सुपारी: प्रॉपर्टी डील से निकली खून की कहानी

उन्होंने बताया कि सम्मेलन के पहले सत्र में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे व्यापारी अपनी समस्याओं, मांगों और प्रमुख मुद्दों को सामने रखेंगे। इसके साथ ही निर्धारित एजेंडे पर विस्तार से चर्चा की जाएगी और प्रस्तावों का अनुमोदन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी हादसा ⚡टोंस नदी पर लगी ट्रॉली बनी मौत का फंदा…🚨 15 साल की किशोरी नदी के तेज बहाव में बह गई।एसडीआरएफ और पुलिस ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन, लेकिन उफनती धारा बनी बड़ी चुनौती।💔 गांव में मातम और दहशत, लोग बोले — अब हमें सुरक्षित पुल चाहिए, वरना हर बरसात लाएगी तबाही!

दूसरे सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अभिनंदन किया जाएगा। इस दौरान चयनित व्यापारी प्रतिनिधियों को सम्मानित करने के साथ ही व्यापार मंडल की ओर से तैयार की गई स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा।

व्यापार मंडल पदाधिकारियों के अनुसार, सम्मेलन का उद्देश्य प्रदेशभर के व्यापारियों की समस्याओं और मांगों को एक मंच पर लाकर उन्हें मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखना है। व्यापारियों को उम्मीद है कि सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाएगी और व्यापारिक हितों से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने 146.19 करोड़ की विकास योजनाओं को दी वित्तीय स्वीकृति

बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष अनिल गोयल, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, मदन फर्त्याल समेत व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

सम्बंधित खबरें