*कैंचीधाम में उमड़ा श्रद्धांलुओं का सैलाब: सुबह आठ बजे तक 25 हजार लोगों ने किए बाबा के दर्शन, पुलिस कप्तान ने बुलेट से संभाला मोर्चा.*   

भवाली। कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज जी के दर्शनों के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच नैनीताल पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभाले हुए है। बताया गया है कि सुबह आठ बजे तक 25 हजार से अधिक श्रद्घालुओं ने बाबा के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। यातायात व्यवस्था बनाए रखने और लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कप्तान डाॅ मंजूनाथ टीसी बुलेट पर सवार होकर मोर्चा संभाले हैं। कंट्रोल रूम से आधुनिक तकनीक और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से प्रत्येक गतिविधि पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधिकारी हर स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित दर्शन सुनिश्चित किए जा सकें। पीए सिस्टम के माध्यम से एनाउंसमेंट भी किया जा रहा है।जंगलात बैरियर पर नैनीताल पुलिस के जवान वृद्ध श्रद्धालुओं को प्राथमिकता देते हुए उन्हें बसों में बैठाने एवं सुरक्षित रूप से उनके गंतव्य तक पहुंचाने में सहयोग कर रहे हैं।बाबा के दरबार में मुस्तैद कप्तान डाॅ मंजूनाथ टीसी ने बुलेट से खुद मोर्चा संभाला है।  श्री कैंची धाम में उमड़े श्रद्धालुओं के जनसैलाब के बीच सुरक्षा और सुगम दर्शन व्यवस्था का जायजा लेने स्वयं एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टीसी बुलेट से लगातार गश्त कर रहे हैं। पुलिसकर्मियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कप्तान खुद हर चौराहे और बैरियर पर श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं बेहतर बनाने में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  माणा, जिला चमोली में हिमस्खलन की चपेट में आए 44 श्रमिकों का ज्योतिर्मठ स्थित सेना के अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि 2 को ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है। 44 श्रमिकों में सभी खतरे से बाहर हैं। उपचार ले रहे श्रमिकों में पिथौरागढ़ के रहने वाले गणेश कुमार ने बताया कि मुझे तो बचने की उम्मीद ही नहीं थी, लेकिन सरकार के रेस्क्यू अभियान के कारण आज मैं बिल्कुल सुरक्षित हूं।

सम्बंधित खबरें