बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले, श्रद्धालुओं का लगा जमावड़ा

गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली महाभिषेक पूजा संपन्न की और देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित ‘17वें कृषि विज्ञान सम्मेलन’ में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि कृषि क्षेत्र के आधुनिकीकरण एवं कृषकों का उत्थान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस प्रतिष्ठित सम्मेलन को देवभूमि उत्तराखण्ड की पुण्य धरा में आयोजित किया जा रहा है।

बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लाला था, लगभग 15 हजार श्रद्धालुओं ने भगवान बदरी विशाल और अखंड ज्योत के दर्शन किए। मुख्यमंत्री धामी ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया और यात्रा व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सरकार व्यापक स्तर पर तैयारियां कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र की स्थिति को लेकर भारत सरकार अलर्ट, विदेश मंत्रालय ने बनाया विशेष कंट्रोल रूम

इस अवसर पर माणा और बामणी गांव की महिलाओं ने पारंपरिक जागरों के साथ मंदिर प्रांगण में झुमैलो नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने संपूर्ण वातावरण को लोक संस्कृति और आस्था के रंग में रंग दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मोदी सरकार का दिवाली–नवरात्रि गिफ्ट ✨🎉

चारधाम यात्रा के लिए तैयार उत्तराखंड

बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री धामी ने श्रद्धालुओं से हरित और स्वच्छ चारधाम यात्रा में सहयोग करने का आह्वान किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

सम्बंधित खबरें