नई दिल्ली (बड़ी खबर) :-देश में 45 जगहों पर लगेगा रोजगार मेला, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 51,000 युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र….

नई दिल्ली :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रोजगार मेले के तहत 51000 से ज्यादा युवाओं को जॉइनिंग लेटर सौंपेंगे। रोजगार मेला देश में 45 जगहों पर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान PM युवाओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित भी करेंगे।

पीएमओ के मुताबिक आज देश भर में 45 स्थानों पर रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इस रोजगार मेले में केंद्रीय गृह मंत्रालय केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), सीमा सुरक्षा बल (BSF), सशस्त्र सीमा बल (SSB), असम राइफल्स, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के साथ-साथ दिल्ली पुलिस में कर्मियों की भर्ती की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  BREAKING NEWS : फेसबुक और इंस्टाग्राम का सर्वर डाउन, ID हुई लॉगआउट, यूजर परेशान

देशभर से चुने गए नए कर्मी केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत विभिन्न संगठनों में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी), सब-इंस्पेक्टर (जनरल ड्यूटी) और नॉन-जनरल ड्यूटी कैडर पदों जैसे विभिन्न पदों पर शामिल होंगे। पीएमओ ने कहा कि सीएपीएफ के साथ-साथ दिल्ली पुलिस को मजबूत करने से इन बलों को आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद का मुकाबला करने, उग्रवाद, वामपंथी उग्रवाद का मुकाबला करने और राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा करने में सहायता करने जैसी अपनी बहुआयामी भूमिका को अधिक प्रभावी ढंग से निभाने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Breaking News : कांग्रेस उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी..! नैनीताल उधम सिंह नगर कांग्रेस उम्मीदवार का नाम नहीं..!

पीएमओ ने कहा कि रोजगार सृजन को मुख्‍य प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता पूरी करने की दिशा में यह रोजगार मेला महत्‍वपूर्ण कदम है। उसने कहा कि रोजगार मेला रोजगार सृजन में उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा और युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा। नवनियुक्त कर्मियों को कर्मयोगी प्रारंभ मॉड्यूल के माध्यम से खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिलेगा।

सम्बंधित खबरें