नई दिल्ली : लाल किले के पास कार में भीषण धमाका, 10 की मौत, कई घायल — एनआईए ने संभाली जांच

नई दिल्ली न्यूज़ :- दिल्ली में सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब ऐतिहासिक लाल किले के पास एक कार में अचानक जोरदार धमाका हो गया। यह घटना करीब शाम 7 बजे हुई, जिसके बाद आसपास खड़ी कई गाड़ियों में भी आग लग गई। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, इस विस्फोट में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव कार्य के लिए दमकल विभाग, पुलिस और एनडीआरएफ की टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्बेट नेशनल पार्क में किया जंगल सफारी का आनंद, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 1000 से अधिक पौधे रोपे

घटना की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि हर संभावित एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून (बड़ी खबर):- ज़मीनी विवाद में चली गोलियां, दिनदहाड़े गोली मारकर एक युवक की हत्या, दूसरा गंभीर....

धमाके के बाद दिल्ली-एनसीआर को हाई अलर्ट पर रखा गया है और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, “हम मौके की हर दिशा से जांच कर रहे हैं — यह तकनीकी खराबी, आतंकी साजिश या किसी अन्य वजह से हुआ, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा।”

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : 11 माह के बच्चे को मां ने जहर देकर मारा! खुद भी गटक लिया जहर, महिला गंभीर

फिलहाल पूरे क्षेत्र को घेरा गया है और फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है। घटनास्थल के आसपास ट्रैफिक रोक दिया गया है और सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

सम्बंधित खबरें