फिल्म जगत में शोक की लहर — अभिनेता धर्मेन्द्र देओल का निधन

मुंबई न्यूज़ । हिन्दी सिनेमा के लोकप्रिय एवं दिग्गज अभिनेता श्री धर्मेन्द्र देओल का आज निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। धर्मेन्द्र जी के निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  युवक ने जहर खाकर डाला वीडियो: एक घंटे में पहुंची पुलिस, लड़का बोला- पत्नी ने कराया गर्भपात,सास भी करती तंग.......

अपने शानदार अभिनय, सरल स्वभाव और सशक्त व्यक्तित्व के कारण धर्मेन्द्र जी दर्शकों के दिलों में अमर रहेंगे। “शोले”, “चुपके-चुपके”, “सीता और गीता”, “अनुपमा” जैसी फिल्मों में उनके अभिनय ने सिनेमा को नई ऊँचाइयाँ दीं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग : अब महंगी होगी शराब! नई आबकारी नीति को मंजूरी, पढ़ें पूरी खबर……

उनके निधन को कला एवं फिल्म जगत की अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। सिने जगत के तमाम कलाकारों, नेताओं और प्रशंसकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

सम्बंधित खबरें