उत्तर प्रदेश : लुटेरी दुल्हन निकली एचआईवी पॉजिटिव, सम्पर्क में आने वालों में मचा हड़कंप, पढ़े पूरी खबर

मुजफ्फरनगर न्यूज़ :- फिल्म डॉली की डोली के अंदाज में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गैंग में पांच बार एक रात की दुल्हन बन चुकी महिला एचआईवी पॉजेटिव मिली। स्वास्थ्य विभाग ने उपचार शुरू कर दिया है। पीड़िता के संपर्क में आए लोग भी गुपचुप तरीके से अपनी जांच करा रहे हैं।

तितावी थाना क्षेत्र के खेड़ी दूदाधारी निवासी बादल ने उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर निवासी युवती के साथ एक मार्च को शादी की थी। दुल्हन विदाई के बाद अपने भाई के साथ ससुराल आई थी। रात में सभी सो गए थे। दोनों भाई-बहन सुबह के समय घर में नहीं मिले थे। घर में रखे जेवर व नगदी, मोबाइल व सामान गायब था। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून (बड़ी खबर) : रोजगार का बेहतर अवसर, जल्द होगी बीआरपी-सीआरपी की भर्ती....

पुलिस ने छह मई को दुल्हन समेत सात आरोपी पकड़कर गैंग का खुलासा किया था। तब से ही दुल्हन जिला कारागार में बंद है। पिछले दिनों दुल्हन ने तबीयत खराब होने पर जेल प्रशासन से एचआईवी जांच कराने की बात कही। इस पर जांच कराई गई तो वह पॉजेटिव निकली। एड्स की पुष्टि होते ही दुल्हन का उपचार शुरू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  IND vs PAK: पाकिस्तान को विश्व कप में आठवीं बार हराने उतरेगा भारत, विश्व कप का यह महामुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा

एचआईवी पॉजेटिव ने की पांच शादियां

पुलिस जांच में सामने आया था कि एक रात की दुल्हन बनने वाली महिला अब तक पांच शादियां कर चुकी है। इसी अंदाज में वह सामान लेकर फरार हो जाती है। अभी तक इस मामले में दो आरोपियों की जमानत अर्जी भी अदालत से स्वीकृत हो चुकी है।

सम्बंधित खबरें