Haldwani Violence: बनभूलपुरा हिंसा में घायल हुआ एक और व्यक्ति की मौत, सिर के आर-पार हो गई थी गोली, पढ़े पूरी खबर…..

Haldwani Violence: आठ फरवरी को हुई हिंसा के दौरान घायल हुए बनभूलपुरा निवासी इशरार की इलाज के दौरान आज मौत हो गई है। इशरार के सिर में गोली लगी थी जो आर-पार हो गई थी।

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में गुरुवार शाम को अतिक्रमण हटाने को लेकर हुए बवाल के बाद प्रशासन ने उपद्रवियों के पैर में गोली मारने के आदेश जारी किए थे। हल्द्वानी हिंसा में पांच लोगों की गोली लगने से मौत हो गई थी, जबकि तीन लोगों का एसटीएच में इलाज चल रहा है। इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। आज एक की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : घास काटने गए ग्रामीण पर बाघ का हमला, पति पत्नी ने भाग कर बचाई जान

मिली जानकारी के अनुसार, आठ फरवरी को हिंसा के दौरान घायल हुए बनभूलपुरा निवासी अलबसर, इशरार और शहनवाज को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। तीनों की हालत गंभीर थी। इशरार के सिर में गोली लगी थी जो आर-पार हो गई थी और इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  अलर्ट : आज आंधी व ओलावृष्टि के आसार, 31 मार्च तक रहेगा मौसम खराब

सम्बंधित खबरें