Weather Alert: देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर में आज तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी

देहरादून न्यूज़ :- राज्य के आठ जिलों में आज अधिकांश स्थानों पर बारिश की संभावना है। जबकि इनमें से तीन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ज्यादातर स्थानों पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा जिले में भारी बारिश के अलर्ट पर 6 अगस्त को सभी स्कूल बंद

मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के तीन जिलों देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं पर तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत और ऊधमसिंहनगर जिले में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (बड़ी खबर) :- DPS स्कूल की बस पलटी, पुलिस जांच में जुटी, बच्चों में मची चीख-पुकार.....

वहीं देहरादून में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रहने की संभावना है। उधर, बुधवार को देहरादून के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। संवाद

सम्बंधित खबरें