ताज़ा खबर | साइबर ठगी का महाघोटाला

“शेयर मार्केट में सोने की चिड़िया दिखाकर, ठगों ने उड़ा डाले एक करोड़ से ज्यादा – युवक कंगाल, ठग फरार!”

रुद्रपुर।
शेयर मार्केट में रातों-रात अमीर बनाने का सपना दिखाकर साइबर ठगों ने रुद्रपुर निवासी एक युवक को ऐसा चूना लगाया कि देखते ही देखते उसकी जेब से ₹1 करोड़ 7 लाख 25 हजार रुपये साफ हो गए।

पीड़ित युवक मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि यह सब खेल एक सोशल मीडिया विज्ञापन से शुरू हुआ। लिंक पर क्लिक करते ही वह एक व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ गया, जहाँ ठगों ने खुद को “शून्य बाय फिनवेसिया सिक्योरिटी प्रा. लि.” का प्रतिनिधि और बड़ा मार्केट एक्सपर्ट बताकर भरोसा जीता।

यह भी पढ़ें 👉  लोकगायक पप्पू कार्की के परिवार को मिलेगा 90 लाख का मुआवजा — हाईकोर्ट ने बीमा कंपनी की अपील की खारिज

🎭 कैसे रचा गया ये साइबर ड्रामा?

  1. 7 जून – युवक को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया।
  2. 14 जून से 6 जुलाई – ठग ने शेयर खरीदने-बेचने के निर्देश दिए, हर दिन मार्केट का मास्टर विश्लेषक बनकर मैसेज भेजता रहा।
  3. 7 जुलाई – “VIP प्रोग्राम” का लालच दिया गया – वादा किया गया कि 10% कमीशन पर 50% तक पक्का मुनाफा मिलेगा।
  4. युवक को ShonexHNI नाम का ऐप डाउनलोड कराया गया और धीरे-धीरे अलग-अलग खातों में मोटी रकम डलवाई गई।
  5. कुल ₹1,07,25,000 रुपये निवेश करने के बाद केवल ₹5,000 वापस मिले।
  6. 3 सितंबर – अचानक व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर दिया गया।
यह भी पढ़ें 👉  🚨 उत्तराखंड से राहत भरी खबर – केदारनाथ और बदरीनाथ की राहें खुलीं, श्रद्धालुओं के चेहरे खिले 🚨

🚨 पुलिस एक्शन

साइबर क्राइम थाना पंतनगर प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि फिलहाल बैंक खातों और पूरे व्हाट्सएप नेटवर्क को ट्रेस किया जा रहा है। टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही ठगों तक पहुंचने का दावा किया है।

यह भी पढ़ें 👉  माणा, जिला चमोली में हिमस्खलन की चपेट में आए 44 श्रमिकों का ज्योतिर्मठ स्थित सेना के अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि 2 को ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है। 44 श्रमिकों में सभी खतरे से बाहर हैं। उपचार ले रहे श्रमिकों में पिथौरागढ़ के रहने वाले गणेश कुमार ने बताया कि मुझे तो बचने की उम्मीद ही नहीं थी, लेकिन सरकार के रेस्क्यू अभियान के कारण आज मैं बिल्कुल सुरक्षित हूं।

⚠️ सबक आम जनता के लिए

सोशल मीडिया पर निवेश के नाम पर दिखने वाला हर विज्ञापन झांसा हो सकता है।

किसी भी अनजान ऐप या ग्रुप पर भरोसा कर पैसा ट्रांसफर न करें।

साइबर ठग अब निवेश सलाहकार बनकर बड़े-बड़े खेल खेल रहे हैं।

सम्बंधित खबरें