हल्दूचौड़ में सनसनी! पूर्व बीडीसी मेंबर ने पत्नी संग खाया ज़हर — पत्नी की मौत, खुद जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा!

हल्द्वानी/हल्दूचौड़।
शनिवार सुबह हल्दूचौड़ क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के पूर्व बीडीसी मेंबर ने किसी घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी के साथ ज़हर खा लिया। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पूर्व बीडीसी मेंबर की हालत नाज़ुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जगतगुरू आश्रम, हरिद्वार में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 119वां संस्करण सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम पूरे देशवासियों को एक नई प्रेरणा देता है। मन की बात से सभी में नया प्रोत्साहन एवं उत्साहवर्धन होता है। देश के सामूहिक प्रयासों, युवा सपनों और नागरिकों की आकांक्षाओं की बात को प्रधानमंत्री सबसे साझा कर बेहतर कार्यों के लिए देशवासियों को प्रेरित करते हैं।

घटना के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया है। लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि समाज में सक्रिय और लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहने वाला यह शख्स ऐसा कदम उठा लेगा। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पौड़ी के दुगड्डा पार्क में तीन दिवसीय शहीद मेला का शुभारंभ किया। कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने दुगड्डा में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद, स्व. बलदेव सिंह आर्य और स्व. भवानी सिंह रावत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

स्थानीय लोगों के अनुसार, परिवार में पिछले कुछ दिनों से तनाव चल रहा था, जो शायद इस दर्दनाक कदम की वजह बना। फिलहाल मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जबकि पूर्व बीडीसी मेंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  *कैंचीधाम में उमड़ा श्रद्धांलुओं का सैलाब: सुबह आठ बजे तक 25 हजार लोगों ने किए बाबा के दर्शन, पुलिस कप्तान ने बुलेट से संभाला मोर्चा.*   

🔴 कुमाऊं में शोक की लहर!

हल्दूचौड़ और आस-पास के ग्रामीण इलाकों में इस घटना के बाद शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग सोशल मीडिया पर संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं और मामले की सच्चाई सामने आने की मांग कर रहे हैं।

सम्बंधित खबरें