

हल्द्वानी न्यूज़ :- माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशानुसार, UCC के तहत विवाह पंजीकरण पूरी तरह नि:शुल्क कर दिया गया है। अतः नगर निगम आम नागरिकों से अपील करता है कि अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों का लाभ उठाते हुए विवाह पंजीकरण कराएं।
नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम द्वारा समान नागरिक संहिता (UCC) कानून के अंतर्गत विवाह पंजीकरण के लिए विशेष शिविर का आयोजन नगर निगम परिसर में किया गया। इस शिविर में नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों सहित आम नागरिकों ने भाग लेकर अपना पंजीकरण कराया।
कार्यक्रम में नगर आयुक्त श्रीमती ऋचा सिंह ने स्वयं अपना विवाह पंजीकरण कर उदाहरण प्रस्तुत किया। साथ ही उन्होंने उपस्थित लोगों को विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र वितरित किए। नगर निगम क्षेत्र में अब तक लगभग 8,500 विवाह पंजीकरण पूरे हो चुके हैं।
इसके अतिरिक्त नगर निगम के सभी 60 वार्डों में पूर्व में आयोजित शिविरों के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन कराए गए थे। नागरिकों की सुविधा के लिए आगामी 07 अगस्त से 13 अगस्त 2025 तक सभी वार्डों में नि:शुल्क विवाह पंजीकरण शिविरों का आयोजन पुनः किया जाएगा।