उत्तरकाशी : धराली में बादल फटने की घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जताया शोक, हर संभव मदद का आश्वासन

देहरादून/उत्तरकाशी न्यूज़ :– उत्तराखण्ड के जनपद उत्तरकाशी के धराली गांव में हुई बादल फटने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस आपदा में जन-धन की हानि पर संवेदना प्रकट करते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति जताई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी रोडवेज में युवाओं की भारी भीड़, प्रशासन ने संभाला मोर्चा

श्री अमित शाह ने घटना की जानकारी के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर वार्ता की तथा राज्य सरकार को केंद्र की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। गृह मंत्री ने एन.डी.आर.एफ. एवं अन्य राहत एजेंसियों को त्वरित कार्रवाई करने और प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावी राहत-बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अच्छी खबर: 22 फरवरी से पिथौरागढ़, मुनस्यारी और चंपावत के लिए हैली सेवा शुरू

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना अन्य कार्यक्रम स्थगित कर तुरंत देहरादून के लिए प्रस्थान किया है। उन्होंने प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्यों में पूरी तत्परता बरतने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मोटाहल्दू :- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू ने दीना डी-क्लास हल्दुचौड़ में स्वास्थ्य कैम्प लगाया गया, जिसमें डेंगू और मलेरिया की जांच की......

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह लगातार राज्य सरकार से संपर्क में हैं और केंद्र सरकार की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सहायता व संसाधन भेजे जा रहे हैं।

सम्बंधित खबरें