हल्द्वानी :- रानीबाग चित्रशिलाघाट में नवंबर में शुरू होगा विद्युत शवदाहगृह, रानीबाग पहुंचीं इलेक्ट्रक भट्ठी, नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

हल्द्वानी न्यूज़ :-

  • रानीबाग पहुंचीं इलेक्ट्रक भट्ठी, नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
  • विद्युत शवदाह गृह का 90 प्रतिशत काम पूरा, नदी में नहीं होगी अंत्येष्टि

रानीबाग चित्रशिलाघाट में बन रहा विद्युत शवदाहगृह 15 नवंबर तक शुरू हो सकता है। शवदाहगृह का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। रविवार को दिल्ली से इलेक्ट्रॉनिक भट्ठी भी हल्द्वानी पहुंच गई। विद्युत शवदाहगृह बनने के बाद नदी में अंत्येष्टि नहीं की जाएगी। विद्युत शवदाह गृह के बगल में ही लकड़ी की चिता जलाने के लिए स्थान बनाए गए हैं। उधर रविवार को नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने इसका निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल : धनतेरस पर रहेगा अवकाश, जिलाधिकारी नैनीताल ने जारी किया आदेश

नगर निगम ने वेबकॉश को चित्रशिलाट में विद्युत शवदाह गृह बनाने का काम दिया था लेकिन वेबकॉश तय समयसीमा में विद्युत शवदाह गृह नहीं बना पाई। निगम ने काम पूरा करने की समयसीमा को दो बार बढ़ाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : पत्रकार जीवनराज का लिखा हुआ पहाड़ी गीत हुवा रिलीज! जो नशे पर जागरूकता सीखता है, देखिए वीडियो.... 👇🏻👇🏻

काम पूरा नहीं होने पर तीन महीने पहले नगर निगम ने वेबकॉश से काम छीन लिया। इसके बाद काम का ठेका नगर निगम ने दूसरी कंपनी को सौंप दिया। रविवार को नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, एई नवल नौटियाल, जेई विद्युत केबी उपाध्याय ने विद्युत शवदाह गृह का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि 90 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। 1 इलेक्ट्रानिक भट्ठी एक सप्ताह में लग जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : ADM विवेक राय का निरीक्षण, फुटपाथ पर रखा सामान जप्त, अवैध निर्माण पर गिरेगी गाज

इसके अलावा भी लकड़ी से शव जलाने के लिए यहां पर चार स्थान बनाए गए हैं। 15 नवंबर तक इसे शुरू करने की योजना है। इसके शुरू होने के बाद नदी में शव नहीं जलाए जाएंगे।

सम्बंधित खबरें