हरिद्वार : तबीयत बिगड़ने पर जेल में मेरठ के विचाराधीन कैदी की मौत, धोखाधड़ी के मामले में था बंद

हरिद्वार न्यूज़ :- देर शाम अचानक बंदी की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में लाया गया। जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हरिद्वार जिला कारागार रोशनाबाद में धोखाधड़ी के मामले में बंद एक विचाराधीन बंदी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में ले लिया साथ ही मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : अपने जन्मदिन पर सीएम धामी ने 11.50 लाख उपभोक्ताओं को दिया तोहफा, बिजली बिल में मिलेगी 50% सब्सिडी

जानकारी के अनुसार, बृजपाल चौहान निवासी रुड़की रोड कृष्ण नगर पल्लवपुर जिला मेरठ को एक धोखाधड़ी के मामले में रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसे कोर्ट में पेश कर पांच सितंबर को जिला कारागार में भेज दिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- PCS अधिकारी हरवीर सिंह को मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

बताया गया कि सोमवार की शाम अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में लाया गया। जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिडकुल थाना प्रभारी मनोहर भंडारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : गोरापड़ाव में कार ने स्कूटी को मारी जबरदस्त टक्कर! स्कूटी सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत

सम्बंधित खबरें