हरिद्वार : सरेराह अश्लील हरकतें करने पर तीन महिलाओं को किया गिरफ्तार!

हरिद्वार न्यूज़ :- धर्मनगरी हरिद्वार से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सिडकुल थाना क्षेत्र में सरेआम सड़क पर खड़े होकर राहगीर पुरषों को अश्लील इशारे और हरकतें करने के आरोप में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने तीनों महिलाओं के खिलाफ सार्वजनिक जगह पर अश्लील हरकतें करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है और तीनों का चालान कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड :- सीएम पुष्कर धामी ने सोमवार को टपकेश्वर महादेव भव्य शोभायात्रा दीप जलाकर शुभारंभ किया

पुलिस के अनुसार एसआई मनीषा नेगी की टीम रविवार को गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि सिडकुल क्षेत्र में सेक्टर-2 में एक होटल के पास सड़क किनारे तीन महिलाएं खड़ी होकर पुरषों को अश्लील इशारे करते हुए बुला रही हैं। वहीं सड़क पर अश्लील हरकतें महिलाओं को देख राह चलते आस-पास के लोग परेशान हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : सूबे में सड़क हादसा, 5 साल के बच्चे समेत 6 लोगों की मौत

जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। जहां से तीनों महिलाओं को पकड़ कर थाने लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :- नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के चलते, दो दिन में नैनीताल के होटल व्यवसाय में हुआ 15 करोड़ का कारोबार

इधर, थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपी तीनों महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

सम्बंधित खबरें