नैनीताल – पर्यटकों की कार खाई में गिरी, एक घायल

नैनीताल न्यूज़ :- नैना गांव क्षेत्रमें पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक पर्यटक गंभीर रूप से चोटिल हो गया। स्थानीय लोगों ने राहगीरों की मदद से पर्यटक को खाई से निकालकर उपचार के लिए हल्द्वानी भिजवाया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : आखिरकार धामी जी ने बांट दिए दायित्व! नैनीताल जिले से रेनू, शांति और पांडे की खुली लॉटरी.....

बुलंदशहर उप्र निवासी आशिंदर, सचिन, सुरेंद्र व नितिन घूमने के लिए नैनीताल आए थे। मंगलवार रात वह अपनी कार से लौट रहे थे। नैना गांव के समीप पुल पर अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : पेटदर्द की शिकायत पर अस्पताल ले गये परिजन, 11वीं की छात्रा ने बच्ची को दिया जन्म, पढ़े पूरी खबर.....

गया। हादसे में सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख स्थानीय निवासी मनोज चनियाल ने पर्यटकों को खाई से बाहर निकाला।

ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज गुलाब कंबोज ने बताया कि घायल पर्यटक को ज्योलीकोट निजी क्लीनिक में प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी भिजवा दिया है। वाहन में सवार अन्य तीन पर्यटक सुरक्षित हैं।

सम्बंधित खबरें