

नैनीताल न्यूज़ :- पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद एवं उत्तराखंड के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) का आज नैनीताल आगमन हुआ। इस अवसर पर नैनीताल विधायक श्रीमती सरिता आर्या ने दोनों गणमान्य अतिथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
विधायक सरिता आर्या ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति श्री कोविंद का नैनीताल आगमन प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह का भी आभार व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है।












