हल्द्वानी : शक के धुंध में हैवानियत — वनभूलपुरा में पति ने पत्नी का सिर पत्थरों से कुचला!

हल्द्वानी न्यूज़ :- वनभूलपुरा क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सिरफिरे पति ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी पर पत्थरों से ताबड़तोड़ वार कर उसका सिर बुरी तरह कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए एसटीएच भेजा गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : IAS दीपक रावत ने मारा छापा, PHC में बिना डॉक्टर के लग रही थी अटेंडंस

जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय आरोपी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ वनभूलपुरा क्षेत्र में निवास करता है। उसे अपनी पत्नी पर किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंधों का शक था। गुरुवार दोपहर इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ जो बढ़ते-बढ़ते हिंसक हो गया। गुस्से में आकर आरोपी ने घर के बाहर पड़ा पत्थर उठाया और पत्नी के सिर पर लगातार कई वार कर दिए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल (बड़ी खबर) :- बेरोजगारों के लिए फिर से एक मौका, 25 सितंबर को नैनीताल क्लब में रोजगार मेला लगेगा... 👇👇👇

महिला गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान अवस्था में जमीन पर गिर पड़ी। उसकी चीख पुकार सुनकर पड़ोसी और बच्चे मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें 👉  11 साल बाद फिर गूँजा कबड़वाल परिवार का परचम

वनभूलपुरा पुलिस ने घायल महिला की बेटी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सम्बंधित खबरें