सितारगंज (बड़ी खबर):- महिला ने युवक का बनाया अश्लील वीडियो, मांगे पांच लाख रुपये, बदनाम करने की दी धमकी……

सितारगंज में महिला ने अपने साथियों की मदद से एक युवक को झांसे में लेकर अश्लील वीडियो बना ली। बदनाम करने की धमकी देते हुए युवक से 35 हजार रुपये ऐंठकर पांच लाख रुपये की मांग की। युवक के पिता की तहरीर पर रिपार्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अमरिया निवासी महिला ने अपने साथियों की मदद से किच्छा निवासी युवक को झांसे में लेकर अश्लील वीडियो बना ली। बदनाम करने की धमकी देते हुए युवक से 35 हजार रुपये ऐंठकर पांच लाख रुपये की मांग की। युवक के पिता की तहरीर पर रिपार्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  Breaking news :- दिल्ली में दो भाईयों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, बड़े की मौत, भारी पुलिस बल तैनात...

किच्छा निवासी व्यक्ति ने बताया कि मंगलवार को उसका बेटा घर से स्कूटी लेकर गया था। दोपहर करीब 2:30 बजे उनसे फोन कर एक्सीडेंट होने की जानकारी दी। कहा कि हादसे में एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। समझौते के एवज में पांच लाख रुपये की व्यवस्था की जाए। उनके मोबाइल पर एकाउंट नंबर और लोकेशन भेजी गई।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में गुरूवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में जनसुुनवाई आयोजित हुई, जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में पर्यटक स्थलों में जहां पर पार्किंग की परेशानियां हैं, प्रशासन द्वारा उपयुक्त स्थलों की डीपीआर तैयार कर भूमि के चयन हेतु प्रस्ताव शासन को भेजे गये थे, शासन द्वारा अधिकांश पार्किंग हेतु भूमि स्वीकृत कर दी गई है

लोकेशन सितारगंज के निकट होने से युवक के पिता ने सितारगंज कोतवाली पहुंच पुलिस को घटना की जानकारी दी। लोकेशन के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख युवक को मौके पर ही छोड़ पांच लोग फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड (वायरल वीडियो):- किन्नरों ने की 2.5 करोड़ की डील, बिक गया उत्तराखंड का ये इलाका... देखो वीडियो... 👇👇

युवक ने बताया कि अमरिया निवासी परिचित महिला उसे लेकर सिसौना पहुंची। युवक को झांसे में लेकर एक अन्य महिला के साथ अश्लील वीडियो बना ली। इसी दौरान उसके तीन अन्य साथियों ने वहां आकर खूब डराया धमकाया। उन्होंने युवक के पास मौजूद 35,000 रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सम्बंधित खबरें