रुद्रपुर (ब्रेकिंग न्यूज़) :- आबकारी विभाग उधम सिंह नगर के मोतीपुर गांव में मारा छापा, मौके पर 6.50 लाख की पकड़ी गई शराब….

आबकारी पुलिस उधमसिंह नगर ने सक्रियता से सराहनीय सफलता प्राप्त की

रुद्रपुर:- रात्रि लगभग 10.15 पर मुखबिर खास की सूचना के आधार पर सहायक आबकारी आयुक्त परवर्तन दल श्री पन्ना लाल के सहयोग से आबकारी विभाग जनपद उधम सिंह नगर की दबिश टीम द्वारा गदरपुर के पास स्थित मोतीपुर गांव को संदिग्ध अवस्था में जाता हुआ एक ट्रैक्टर जिसमें एक ट्राली में गन्ने के अगोला लिए जा रहा था को चेकिंग के उद्देश्य से रोका गया तो उसका ड्राइवर टीम को देखकर सकपकाने लगा। जब टीम ट्राली की तलाशी में मशरूफ थी तो वह अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गया। ट्राली की तलाशी लेने पर उसमें से निम्न मात्रा में मदिरा की बरामदगी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  भारत ने पहले वनडे में साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से धूल चटा दी, जोहानिसबर्ग में अर्शदीप-आवेश के बाद भारतीय बल्लेबाजों का तूफानी प्रदर्शनय, पढ़ें पूरी खबर.....

ब्रांड-RACE 7 अंग्रजी मदिरा

मात्रा -100 पेटी पव्वा

सभी मदिरा For sale in haryana

आबकारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह बिष्ट रुद्रपुर ने बताया की अपहृत की गई मदिरा का बाजार मूल्य लगभग 6.50 लाख है।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत : मुख्य सचिव ने गोल्ज्यू व बालेश्वर मंदिरों में किए दर्शन, विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा

श्री बिष्ट ने बताया की जब्त की गई ट्रैक्टर ट्राली के स्वामित्व के संबंध में जानकारी ली जा रही है।अवैध मदिरा तस्करी के संबंध में उक्त पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गयी है।

सम्बंधित खबरें