टनकपुर : मुख्यमंत्री धामी का बाल संवाद, खेलों को बनाया प्रेरणा और विकास का माध्यम

टनकपुर न्यूज़ :- मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पर्यटक आवास गृह, टनकपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चम्पावत जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं से बाल संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत सीधा संवाद स्थापित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालयों में खेल गतिविधियों की प्रगति की जानकारी प्राप्त करना तथा खिलाड़ियों से उनकी आवश्यकताओं और सुझावों पर चर्चा करना रहा।

मुख्यमंत्री ने रा.इ.का. चम्पावत के गौरव, रा.इ.का. पाटी की प्रीति, रा.बा.इ.का. टनकपुर की कंचन, रा.इ.का. चौमेल के सागर एवं रा.बा.इ.का. चम्पावत की मोनिका से बातचीत कर खेल सुविधाओं, संसाधनों और प्रशिक्षण संबंधी जानकारी ली। विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना से नियमित लाभान्वित हो रहे हैं, जिससे उनके खेल कौशल को संवारने में मदद मिल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई को सुबह 6 बजे खुलेंगे। आज बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर टिहरी जनपद में स्थित नरेंद्रनगर राजदरबार में भगवान बदरीनाथ जी के कपाट खोलने की तिथि की घोषणा राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने पंचांग की गणना करने के पश्चात की है. तेलकलश गाडू घड़ा यात्रा आगामी 22 अप्रैल से शुरू होगी।

मुख्यमंत्री धामी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे पढ़ाई के साथ खेलों को भी बराबर महत्व दें। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड केवल देवभूमि नहीं, बल्कि खेलभूमि के रूप में भी अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने युवाओं को अमृतकाल का सारथी बताते हुए अनुशासन, समय प्रबंधन और कठिन परिश्रम के महत्व पर बल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : ADM विवेक राय का निरीक्षण, फुटपाथ पर रखा सामान जप्त, अवैध निर्माण पर गिरेगी गाज

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को सशक्त मंच देने और खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने राज्य की खेल नीति और मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना जैसे प्रयासों को युवाओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल (बड़ी खबर) : यहां SSP ने किया तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड !

इस अवसर पर चम्पावत, पाटी, चौमेल, टनकपुर और चमदेवल क्षेत्र के विद्यालयों के छात्र-छात्राएं और शिक्षण स्टाफ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबरें