महिला ने दूसरे पति पर लगाया बेटी से छेड़खानी का आरोप….

रुड़की न्यूज :- पुलिस को तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग, पुलिस कर रही जांच।

एक महिला ने अपने दूसरे पति पर नाबालिग बेटी से छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ साल पहले उसका मंगलौर निवासी पहले पति से तलाक हो गया था। पहले पति से उसे एक बेटी और बेटा है। इस बीच महिला ने रुड़की निवासी एक व्यक्ति से भी कुछ साल पहले शादी की थी। उसके पहली पत्नी से सात बच्चे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : फिटनेस सेंटर में IAS दीपक रावत ने मारा छापा! पिछले एक महीने की सीसीटीवी फुटेज मांगे, गायब हुए दलाल

आरोप है कि कुछ दिन पहले दूसरे पति ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर बेटी और उसके साथ मारपीट की गई। साथ ही घर से बाहर निकाल दिया। आरोप है कि अब वो जान से मारने की धमकी दे रहा है। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल : स्वतंत्रता दिवस पर बंद रहेंगी मदिरा की दुकानें, आदेश जारी

सम्बंधित खबरें