उत्तराखंड : शीतलहर के चलते इस जिले में 13 जनवरी तक छुट्टी के आदेश जारी, पढ़े पूरी खबर…..

रुद्रपुर न्यूज़ – शीतलहर के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 10 जनवरी 2024 को प्रातः 9:30 बजे जारी यल्लो (YELLOW) अलर्ट के अनुसार जनपद उधम सिंह नगर अन्तर्गत सुबह के समय मध्यम से धना कोहरा छाने की सम्भावना व्यक्त की गयी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के निर्देश पर कार्रवाई, सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त हुई

उक्त कारणो से विद्यालयों में जाने वाले छात्र-छात्राओं के जीवन को आसन्न खतरे के दृष्टिगत दिनांक 11 जनवरी 2024 से 13 जनवरी 2024 तक जनपद के समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय, अर्द्धअशासकीय, सरकारी सहयता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश घोषित किया जाता हैं। शिक्षणेत्तर कार्यों के दृष्टिगत समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल कार्मिक विद्यालय मे यथा उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : उपनल कर्मियों का बड़ा 10% वेतन, आदेश जारी....

उपरोक्त का आदेश से विचलन आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के सुसंगत प्राविधानों का उल्लंघन माना जायेगा।(उदयराज सिंह), जिलाधिकारी / अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर ।

सम्बंधित खबरें