उत्तराखंड : छात्रा से एक साल तक दुष्कर्म

हल्द्वानी न्यूज़ :- कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने चार लोगों पर छोटी बहन से दुष्कर्म करने और अश्लील फोटो एवं वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता स्नातक की छात्रा है। डर के कारण वह करीब एक साल तक आरोपियों की ज्यादती का शिकार बनती रही। मामला सामने आने पर पुलिस ने चार युवकों और एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘स्टेट ऑफ द स्टेट - उत्तराखण्ड फर्स्ट’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा.......

पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि उसकी छोटी बहन बुआ के घर रहकर स्नातक की पढ़ाई कर रही है। बताया कि अगस्त 2023 में छात्रा का परिचित नीरज आर्या उसे बातों में उलझाकर नवाबी रोड स्थित किराए के कमरे में ले गया, यहां उससे दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। इसके बाद छात्रा से मारपीट कर यह वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। नीरज ने यह वीडियो अपने भाई चंदू आर्या और दोस्त भुवन आर्या को दिखाया। आरोप है कि वीडियो देखने के बाद वायरल करने की धमकी देकर चंदू, भुवन और उनके एक साथी रोशन ने भी छात्रा से अपनी परिचित महिला सीमा के घर ले जाकर दुष्कर्म किया। किसी से कुछ कहने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों की ज्यादतियों के बाद छात्रा ने बहन को बताया। बहन की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की। 

सम्बंधित खबरें