उत्तराखंड: आज और कल अलर्ट जारी, इन जिलों में भारी बारिश

Uttrakhand Weather: प्रदेश में अभी बारिश का कहर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, टिहरी और बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।जबकि अन्य जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। आज (23 अगस्त) और कल (24 अगस्त) को प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पहुंचते ही मुख्यमंत्री ने सबसे पहले सुशीला तिवारी पहुंचकर घायलों का जाना हाल, अस्पताल प्रशासन को बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए

डॉ. विक्रम सिंह के अनुसार आज (23 अगस्त) और कल (24 अगस्त) को टिहरी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज बारिश होने की आशंका है। अगले दो दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश होगी।

सम्बंधित खबरें