उत्तराखंड : गर्भवती महिला ने की खुदकुशी, पढ़े पूरी खबर….

ऊधमसिंह नगर के बाजपुर में दोराहा पुलिस चौकी के अंतर्गत गांव हरलालपुर में गर्भवती महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर सूचना पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने घर पहुंचकर हंगामा किया। मृतका के तीन बच्चे हैं। ग्रामीण ने घटना की वजह पति-पत्नी के विवाद बताया है।

यह भी पढ़ें 👉  Election : केदारनाथ उपचुनाव में कांग्रेस ने की प्रत्याशी की घोषणा, मनोज रावत के नाम पर लगाई मुहर

बुधवार देर रात गांव हरलालपुर निवासी अनोखे लाल की 30 वर्षीय पत्नी पिंकी कमरे के अंदर पंखे के कुंडे में लटकी मिली। महिला ने रस्सी से फंदा लगाया था। महिला सात माह की गर्भवती बताई गई है। सूचना पर दोराहा पुलिस चौकी प्रभारी देवेन्द्र राजपूत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर सीएचसी स्थित मोर्चरी में रखवाया दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : रविवार 23 मार्च तक हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग में काठगोदाम कलसिया वैली ब्रिज में आवागमन हरहाल में सुचारू करें। आयुक्त

बृहस्पतिवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से मौत के कारण की पुष्टि होगी। 

सम्बंधित खबरें