मौसम : इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी, मैदानी इलाकों में आंधी की संभावना

  • पहाड़ों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

हल्द्वानी न्यूज़ :- मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश होने का अनुमान जताया है। साथ ही मैदानी इलाकों में हवाएं चलने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी (बड़ी खबर):- बैणी सेना की उपलब्धि में मा० महापौर और नगर आयुक्त का भव्य स्वागत किया

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश होने और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। अनुमान है कि बारिश होने के साथ ही इन जिलों में तापमान में गिरावट आएगी। इधर हल्द्वानी में गर्मी का असर बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को हल्द्वानी में दिन के समय तेज धूप निकली। हालांकि हल्के बादल भी छाए रहे। अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी (दुखद) : सड़क दुर्घटना में सिपाही की मौत, परिजनों में कोहराम

सम्बंधित खबरें