

लालकुआं न्यूज़ :- नैनीताल पुलिस ने महिला सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर साबित करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। लालकुआं क्षेत्र में महिला से सरेराह छेड़छाड़ करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने मात्र दो घंटे में गिरफ्तार कर लिया।
घटना 30 अक्टूबर की रात लगभग 11 बजे की है, जब वादिनी अपनी भांजी के साथ बाजार से घर लौट रही थी। इसी दौरान हनुमान मंदिर के पास किच्छा की ओर से आती स्कॉर्पियो (UK06AD-0011) में सवार युवकों ने रास्ता रोककर महिला से छेड़छाड़ की। पीड़िता की तहरीर पर थाना लालकुआं में धारा 75(ii)/76/78(i) BNS के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। आदेश के अनुपालन में एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के निर्देशन, सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण तथा कोतवाल ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी:
- चन्दन आर्या (21 वर्ष), निवासी राजीवनगर प्रथम, बिन्दुखत्ता
- अनिल कुमार आर्या (26 वर्ष), निवासी राजीवनगर प्रथम, बिन्दुखत्ता
- विनोद आर्या (30 वर्ष), निवासी कार रोड, शिव मंदिर के पास, बिन्दुखत्ता
पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी टीम:
उ0नि0 वंदना चौहान, उ0नि0 शंकर नयाल, का0 गुरमेज सिंह, का0 गणेश गिरी, का0 प्रहलाद सिंह, का0/चा0 खीम सिंह दानू












