हल्द्वानी : ओके होटल के पास बस-स्कूटी की भिड़ंत, एक की दर्दनाक मौत

हल्द्वानी न्यूज़ :- शहर के ओके होटल के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। बताया जा रहा है कि एक प्राइवेट बस ने स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा ने आपदा क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने घटना की जांच प्रारंभ कर दी है और बस चालक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम का मिजाज : पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी, तराई में गर्मी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है, साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

सम्बंधित खबरें