Gangotri Highway Accident: डबरानी के पास चट्टान टूटने से दबे कई लोग, तीन की मौत, आठ घायल

उत्तरकाशी न्यूज़ :- उत्तरकाशी गंगोत्री हाईवे के पास डबरानी में अचानक चट्टान टूट गई, जिसके नीचे कई लोग दब गए। खबर मिलेते ही राहत एवं बचाव टीमें मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार डबरानी के पास पहाड़ी में आग भी लगी है। जिस जगह से चट्टान टूटी है।

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य में जुटी। अभी तक तीन मृतक और आठ घायलों का रेस्क्यू किया जा चुका है। घायलों को उपचार के लिए हर्षिल भेज दिया गया है। पहाड़ी से अभी भी पत्थर गिर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल : जिले में बंद रहेंगे इस दिन देशी-विदेशी मदिरा की दुकानें

बातचीत की स्थिति में नहीं घायल

हादसे के खबर मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने राहत एवं बचाव टीमों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, राजस्व टीम, आपदा टीम घटना स्थल पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने भारतीय सीनियर हॉकी टीम के बॉबी सिंह धामी का किया स्वागत

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर से यातायात को सुरक्षित स्थान पर रोक दिया गया है। गंगोत्री और हर्षिल के बीच करीब 500 वाहन रुके हुए हैं। मार्ग से बोल्डर को हटाने का कार्य काम जारी है। पूरी तरह मार्ग सुरक्षित होने के बाद ही वाहनों को छोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर (बड़ी खबर) :- 5 दिन बाद भी महिला प्रोफेसर का पुलिस नहीं लगा पाई कोई सुराग, परिजनों ने तलाश करने वाले को ₹25000 रुपए का इनाम देने की घोषणा....

हर्षिल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.विक्रम मंडल ने बताया कि डबराणी हादसे के कुल आठ घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में लाया है। कोई भी अभी बातचीत की स्थिति में नहीं है।

सम्बंधित खबरें