अल्मोड़ा : चलती पिकअप से छिटके मां-बेटे! दोनों की मौके पर मौत

  • लमगड़ा में हुआ हादसा, मायके आई थी महिला

अल्मोड़ा न्यूज़ :- पिकअप से छिटके के मां और उसके मासूम बेटे की उसी वाहन के नीचे दबकर मौत हो गई। दन्यां के बलसूना निवासी गीता (28 वर्षीय) पत्नी आन सिंह 5 साल के बेटे यशपाल के साथ कुछ दिन पूर्व मायके लमगड़ा के गौलीमहर आई थी।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत : पूर्व सैनिकों के लिए सुनहरा मौका, 2 अप्रैल को होगी भर्ती

मंगलवार को वह अपने बेटे, बड़ी बहन दुर्गा नगर निवासी कविता के साथ लमगड़ा बाजार खरीदारी के लिए पहुंची थी। देर शाम वह पिकअप से लौट रही थी। लमगड़ा – गौलीमहर सड़क पर ढलान पर गीता और यशपाल दरवाजे से छिटककर पिकअप के पिछले टायर के नीचे आ गए। गीता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मासूम कोसीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में अन्तरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम गौलापार, हल्द्वानी में 38वें राष्ट्रीय खेल का समापन समारोह आयोजित किया गया। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डॉ पी.टी. ऊषा ने 38वें राष्ट्रीय खेल के समापन की घोषणा की। इस अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्री ने प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले सर्विसेज, महाराष्ट्र और हरियाणा को सम्मानित किया।

लमगड़ा के थानाध्यक्ष राहुल राठी ने कहां की प्रारंभिक जांच में तीखे ढलान पर पिकअप अनियंत्रित हुई तो महिला ने डरकर दरवाजा खोलकर बच्चे के साथ बाहर कूद मार दी और पहाड़ी से टकराकर दोनों पिकअप के नीचे आ गए। फिलहाल किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।

सम्बंधित खबरें