Almora News: महिला पर झपटा तेंदुआ…दो मिनट तक आदमखोर से भिड़ी लीला, साथियों की मदद से मौत के मुंह से निकल आई

अल्मोड़ा न्यूज़ :- अल्मोड़ा के मौलेखाल के जंगलों में आग लगने के बाद अब जिले में वन्यजीवों के हमले बढ़ने लगे हैं। सल्ट में तेंदुए ने घर के पास एक महिला पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथी महिलाओं के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया, इससे उसकी जान बच सकी। महिला को स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

मंगलवार सुबह नौ बजे के करीब सल्ट के लुहेड़ा निवासी लीला देवी (50) पत्नी महेंद्र सिंह अपनी पड़ोसी महिलाओं के साथ घास लेने घर से 100 मीटर दूर खेत में गई थी। इसी बीच घात लगाए तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। उसने हौसला दिखाते हुए तेंदुए की पकड़ से खुद को छुड़ाने का प्रयास किया। साथियों के शोर के साथ उसका यह प्रयास सफल रहा। दो मिनट तक चले संघर्ष के बाद तेंदुआ भाग गया तब उसकी जान बच सकी। हालांकि इस घटना में तेंदुए ने उसके शरीर पर गहरे घाव कर दिए। परिजनों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भौनखाल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल महिला का रामनगर में उसका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update: 19 राज्यों में अगले चार दिन भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी; केदारनाथ में हिमस्खलन

इधर महिला पर तेंदुए के हमले की इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है। प्रधान केसर सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। वहीं सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। टीम पूरे दिन क्षेत्र में गश्त कर तेंदुए की सक्रियता का पता लगाने में जुटी रही, लेकिन वह कहीं नजर नहीं आया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा जिले में भारी बारिश के अलर्ट पर 6 अगस्त को सभी स्कूल बंद

द्वाराहाट में दो दिन पहले महिला पर किया था हमला

दो दिन पूर्व द्वाराहाट में भी घर के पास ही घास लेने खेत में गई एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। तब भी साथी महिलाओं के शोर मचाने पर तेंदुआ भागा। सल्ट के लुहेड़ा में भी साथी महिलाओं के चिल्लाने से तेंदुआ भाग खड़ा हुआ।

सम्बंधित खबरें