अल्मोड़ा : सोमेश्वर में पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, युवक की मौत, दो घायल… 👇👇

पथरिया-मजखाली सड़क पर पत्थरों से भरी एक पिकअप खाई में गिर गई। इस घटना में पिकअप सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि चालक सहित दो लोग घायल हो गए।

पथरिया-मजखाली सड़क पर हिलेछीना के पास पत्थरों से भरी पिकअप बृहस्पतिवार शाम अनियंत्रित होकर 40 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल : नैनीझील में उर्वशी का नौकायन, मोमो का स्वाद और फैंस संग सेल्फी — झील किनारे मचा क्रेज!

इस घटना में चालक जीत सिंह (68), उसमें सवार राजेंद्र कुमार (52) निवासी भाट नयाल जुला और मनोज कुमार (40) निवासी ज्यूला ग्वालाकोट को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  भारत की पहली महिला शिक्षक, जिन्होंने महिलाओं को पढ़ाने के लिए उठाए बड़े कदम

वहां मौजूद चिकित्सकों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल चालक जीत सिंह को हायर सेंटर रेफर किया गया जबकि राजेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं : हल्दूचौड़ में व्यापारी दंपत्ति की अचानक मौत, आर्थिक संकट की आशंका; क्षेत्र में शोक की लहर

चिकित्सक डॉ. कमलेश उपाध्याय ने बताया कि शव को मोर्चरी में रख कर पुलिस को सूचना दी गई है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।

सम्बंधित खबरें