बागेश्वर (बड़ी खबर) :- बागेश्वर में दर्दनाक हादसा, पतियासार के पास खाई में गिरा कैंपर वाहन, तीन लोगों की मौके पर मौत

बागेश्वर न्यूज़ :- कैंपर वाहन लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिर गया। जब तक टीम पहुंची वाहन में सावर तीनों लोग दम तोड़ चुके थे।

उत्तराखंड के बागेश्वर में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। कपकोट में पतियासार के पास एक कैंपर वाहन खाई में गिर गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  Elections 2024: सबसे पहले टिहरी और नैनीताल सीट का आएगा परिणाम, इस सीट पर होगी देर से घोषणा

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब चार बजे की है। कैंपर वाहन संख्या UK 02 PA 0842 लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिर गया। जब तक टीम पहुंची वाहन में सावर तीनों लोग दम तोड़ चुके थे। तीनों के शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : गंगा में नहाते समय LIU का कांस्टेबल डूबा, लापता

इनकी गई जान

गोविंद सिंह(45) पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी तल्ला सूपी।

बलराम(50) पुत्र किशन राम, निवासी तल्ला सूपी।

संजय राम(25) पुत्र हुकुम राम निवासी रिखाड़ी।

सम्बंधित खबरें