बागेश्वर : पूर्व कैबिनेट मंत्री ने की प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी

  • 2009 से 2010 तक राज्य मंत्री और 2010 से 2012 तक कैबिनेट मंत्री रहे
  • चुनाव अधिकारी को पत्र भेजकर अपने को बताया सक्षम

बागेश्वर न्यूज़ :- भाजपा के जिलाध्यक्षों का चयन होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष चुनने की कवायद शुरू हो गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भौर्याल ने भी प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी (बड़ी खबर)- मा० महापौर डा० जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला और नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय की जोड़ी के प्रयासों से बैणी सेना को मिला देश में यह सम्मान

1978 में राजनीति में प्रवेश करने के बाद से भौर्याल ने गांव से लेकर प्रदेश की राजनीति में कई अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं। वर्ष 1997 में वह एक साथ ग्राम प्रधान और जिला पंचायत सदस्य पद पर चयनित हुए थे।

इसी साल उन्हें भाजपा के जिला मंत्री की जिम्मेदारी मिली। 1998 से 2002 तक वह जिला पंचायत अध्यक्ष रहे। 2003 से 2007 तक भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे। 2007 में कांडा विधानसभा सीट से विधायक बने। 2009 से 2010 तक प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री और 2010 से 2012 तक कैबिनेट मंत्री रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल : प्राधिकरण के दो जेई का हुआ ट्रांसफर

2012 से 2015 तक भाजपा के प्रदेश मंत्री और 2017 से 2022 तक कपकोट विधानसभा सीट से विधायक रहे। वर्तमान में वह पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के साथ-साथ पिथौरागढ़ के जिला प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : कैबिनेट का फैसला! अक्टूबर में होंगे निकाय चुनाव

उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए प्रदेश चुनाव अधिकारी खजान दास को दावेदारी पत्र दिया है। उन्होंने कहा कि संगठन और शासन के कार्य का अच्छा अनुभव होने के चलते वह प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी उठाने के लिए पूरी तरह से सक्षम हैं।

सम्बंधित खबरें