बड़ा हादसा : खाई में कार गिरने से तीन लोगों की मौत, पढ़े पूरी खबर…

देहरादून न्यूज़ – उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में बड़ा हादसा हो गया। बकालसी -चकराता मोटर मार्ग पर कार खाई में गिर गई। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। मृतक उत्तरप्रदेश के पीलीभीत और बदायूं के बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, पीलीभीत के ग्राम राठ का रहने वाला कृष्ण पाल पुत्र रमेश सिंह, देहरादून के छिद्दरवाला में एक डेयरी में काम करता है। कृष्ण पाल बुधवार सुबह अपने गांव से आए पांच दोस्तों के साथ चकराता घूमने निकला। रात करीब 10 बजे लौटते समय इनकी कार चकराता से पांच सौ मीटर आगे कालसी मार्ग पर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। इस बीच, चकराता छावनी क्षेत्र के जादूगर में घर से निकले सुभाष ने ये वाहन खाई में गिरते देखा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में भारत सरकार की एडिप योजना के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन किया, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत व हल्द्वानी मेयर डॉ जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने विकलांगों को व्हीलचेयर देखकर सम्मानित किया......

सुभाष ने शोर मचाया और पड़ोसी अरविंद तोमर के साथ पुलिस को जानकारी देते हुए घटनास्थल पर पहुंच गया। दोनों खाई में ऊपर गंभीर घायल मिले कृष्ण पाल को अस्पताल ले गए। एसडीआरएफ, पुलिस, तहसील प्रशासन और स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए। गाड़ी के खाई में काफी नीचे गिरने से रेस्क्यू में परेशानी आई। अन्य घायलों में सुनील पुत्र चंदपाल सिंह निवासी बागपत और सौरभ ठाकुर सिंह पुत्र रामवीर सिंह निवासी बरेली शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड निवासी दीपक और पायल, चंद्रयान मिशन में पति-पत्नी ने निभाई अहम जिम्मेदारी

सम्बंधित खबरें