दो दोस्तों के बीच खूनी संघर्ष, एक की मौत…. 👇👇

हरिद्वार न्यूज़ :- मामूली कहासुनी के बाद दो दोस्तों के बीच मारपीट खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों ने एक दूसरे पर लकड़ी के फट्टों से हमला कर दिया। इसमें दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी (दु:खद) : दूध लेने जा रही महिला को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, हुई मौत, परिजनों में कोहराम.....

पुलिस के अनुसार, 33 वर्षीय ललित पुत्र देवी चंद्र और 35 वर्षीय काला पुत्र अमर सिंह निवासी गांव रिठोड़ा ग्रंट थाना सिडकुल अपनी बाइक ठीक कराने धनौरी आए थे। मिस्त्री बाइक ठीक कर रहा था। दोनों युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ी कि मामला मारपीट में बदल गया। दोनों ने पास में पड़े लकड़ी के फट्टे उठा लिए और इससे पहले की लोग कुछ समझ पाते एक दूसरे पर फट्टे से हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :- सीएम धामी ने 17 व्यक्तियों और संस्थाओं को एसडीजी एचीवर अवार्ड से सम्मानित किया

इस घटना में ललित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में रुड़की सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। दूसरे घायल काला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिरान कलियर थाना प्रभारी जहांगीर अली ने बताया कि गंभीर रूप से घायल एक युवक की मौत हो गई। एक घायल है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर : बरसाती नाले में बही कार! नैनीताल पुलिस बनी देवदूत, कार में सवार 04 व्यक्तियों बचाया...(देखों वीडियो)

सम्बंधित खबरें