हल्द्वानीः दो दिन के लिए बदला हल्द्वानी से जाने और पहाड़ से आने वाले वाहनों का रूट, देखिए रूट मैप.

Haldwani News: दिनांक 07.12.2024 (शनिवार) और 08.12.2024 (रविवार) को वीकेंड के दौरान शहर हल्द्वानी का यातायात / डायवर्जन प्लान, यह डायवर्जन प्लान प्रातः 09:00 बजे से रात्रि 21:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

रामपुर रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले समस्त वाहन शीतल होटल तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी बाईपास तिराहा से गोला बाईपास रोड होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे। तथा शेष वाहन टीपी नगर तिराहा से डायवर्ट होकर होंडा शोरूम तिराहा से शहर हल्द्वानी की ओर आएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को काशीपुर रामलीला मैदान पहुंचकर दिव्य ज्योति संस्थान द्वारा अयोजित श्रीमद् भागवत कथामृत सुना।दिव्य ज्योति संस्थान द्वारा अयोजित श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन मुख्यमंत्री श्री धामी ने काशीपुर पहुंचकर बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलित किया व कथा वाचक साध्वी कालिन्दी भारती को फूल-माला व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इसके उपरान्त उन्होंने श्रीमद् भागवत कथा को सुना।

बरेली रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले समस्त वाहन तीनपानी तिराहा से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

कालाढूंगी रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन ऊँचापुल / लालडॉट तिराहा से डायवर्ट होकर हाईडिल/ कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड नागर निकाय सामान्य निर्वाचन-2025 में जनपदवार कुल मतदान प्रतिशत।

कालाढूंगी रोड से रामपुर रोड की ओर जाने वाले समस्त वाहन मुखानी चौक/जेल रोड तिराहा से कैंसर हॉस्पिटल तिराहा से डायवर्ट होकर सुशीला तिवारी अस्पताल से रामपुर रोड में जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज किशनपुर, देहरादून स्थित पुलिस ऑफिसर्स कॉलोनी में पुलिस महानिरीक्षक श्री केवल खुराना के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

शहर हल्द्वानी से रामपुर रोड में जाने वाले समस्त वाहन सिंधी चौक से गांधी इंटर कॉलेज से होंडा शोरूम होते हुए टीपी नगर से अपने गंतव्य को जाएंगे।

पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन नारीमन तिराहा से गोला बाईपास और कॉल टैक्स /हाईडिल तिराहा से डाइवर्ट होकर पनचक्की से अपने गंतव्य को जायेंगें।

सम्बंधित खबरें