24 April, 2026 10:37 PM
Search for
WhatsApp
Twitter
Facebook
Search for
Menu
Home
ट्रेंडिंग
उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा
उत्तरकाशी
उधम सिंह नगर
चमोली
चम्पावत
टिहरी गढ़वाल
देहरादून
नैनीताल
पिथौरागढ़
पौड़ी गढ़वाल
बागेश्वर
रुद्रप्रयाग
हरिद्वार
All
अल्मोड़ा
उत्तरकाशी
उधम सिंह नगर
चमोली
चम्पावत
टिहरी गढ़वाल
देहरादून
नैनीताल
पिथौरागढ़
पौड़ी गढ़वाल
बागेश्वर
रुद्रप्रयाग
हरिद्वार
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय
राजनीति
खेल/मनोरंजन
धर्म/संस्कृति
राशिफल
मौसम
जॉब अलर्ट
Uncategorized
कुमाऊँ न्यूज़ डेस्क
February 26, 2025
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज खटीमा में न्यूजीलैंड से आए डेलिगेशन ने शिष्टाचार भेंट की।
कुमाऊँ न्यूज़ डेस्क
February 26, 2025
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज महाशिवरात्रि के अवसर पर चकरपुर, खटीमा स्थित श्री वनखंडी महादेव शिव मंदिर में सपत्नीक जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना कर प्रदेश में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने श्री वनखंडी महादेव मंदिर में 12 दिवसीय महाशिवरात्रि मेला का भी शुभारंभ किया।
कुमाऊँ न्यूज़ डेस्क
February 25, 2025
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज थारू इंटर कॉलेज खटीमा में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹337.17 लाख के तीन कार्यों का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास की गई योजनाओं में ₹183.77 लाख की लागत से ग्राम कल्याणपुर, रुद्रपुर के प्रशासनिक क्षेत्र में लगभग 1.5 किमी में सड़क के दोनों ओर पाथ-वे निर्माण कार्य। ₹67.50 लाख की लागत से ग्राम कल्याणपुर, रुद्रपुर के प्रशासनिक क्षेत्र में लगभग 1.5 किमी स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य एवं ₹84.90 लाख की लागत से कलेक्ट्रेट परिसर में पार्किंग निर्माण कार्य का शिलान्यास शामिल है।
कुमाऊँ न्यूज़ डेस्क
February 25, 2025
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पौड़ी के दुगड्डा पार्क में तीन दिवसीय शहीद मेला का शुभारंभ किया। कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने दुगड्डा में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद, स्व. बलदेव सिंह आर्य और स्व. भवानी सिंह रावत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
कुमाऊँ न्यूज़ डेस्क
February 25, 2025
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजभवन में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बनाई गई कॉफी टेबल बुक ‘श्री केदारनाथ जी क्षेत्र में आपदा प्रबंधन पर एक और प्रयास’ का विमोचन और यूएसडीएमए के डैशबोर्ड का लोकार्पण किया।
कुमाऊँ न्यूज़ डेस्क
February 24, 2025
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज किशनपुर, देहरादून स्थित पुलिस ऑफिसर्स कॉलोनी में पुलिस महानिरीक्षक श्री केवल खुराना के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
कुमाऊँ न्यूज़ डेस्क
February 24, 2025
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रस्तावित “शीतकालीन यात्रा” के दृष्टिगत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तरकाशी के हर्षिल क्षेत्र पहुंचकर मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल, मुखीमठ (मुखवा) क्षेत्र में तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए प्रधानमंत्री जी की इस महत्वपूर्ण यात्रा को स्मरणीय और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कुमाऊँ न्यूज़ डेस्क
February 23, 2025
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हनोल स्थित विश्व प्रसिद्ध महासू महाराज एवं बाशिक महाराज महेंद्रथ में पूजा अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली तरक्की एवं प्रगति की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर का भ्रमण किया एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात कर राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं का फीडबैक लिया।
कुमाऊँ न्यूज़ डेस्क
February 23, 2025
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जगतगुरू आश्रम, हरिद्वार में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 119वां संस्करण सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम पूरे देशवासियों को एक नई प्रेरणा देता है। मन की बात से सभी में नया प्रोत्साहन एवं उत्साहवर्धन होता है। देश के सामूहिक प्रयासों, युवा सपनों और नागरिकों की आकांक्षाओं की बात को प्रधानमंत्री सबसे साझा कर बेहतर कार्यों के लिए देशवासियों को प्रेरित करते हैं।
कुमाऊँ न्यूज़ डेस्क
February 23, 2025
राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh ने आज महाकुंभ 2025 के पुण्य अवसर पर पावन दिव्य त्रिवेणी संगम पर स्नान किया। उन्होंने पतित पावनी मां गंगा,यमुना और सरस्वती से प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि तथा खुशहाली के लिए प्रार्थना की। राज्यपाल ने कहा कि आज प्रयागराज के दिव्य और अलौकिक महाकुंभ में आस्था, अध्यात्म और निर्मलता के पावन संगम में स्नान कर माँ गंगा, माँ यमुना और माँ सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया। करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट श्रद्धा के इस पवित्र संगम में डुबकी लगाकर मन शुद्धता, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो उठा।
Previous page
Next page
Close
Search for