मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज महाशिवरात्रि के अवसर पर चकरपुर, खटीमा स्थित श्री वनखंडी महादेव शिव मंदिर में सपत्नीक जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना कर प्रदेश में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने श्री वनखंडी महादेव मंदिर में 12 दिवसीय महाशिवरात्रि मेला का भी शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि की बधाई देते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी पर बनी रहे। उन्होंने कहा कि वे कई वर्षो से महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री वनखंडी महादेव शिव मंदिर में आ रहे हैं। राज्य सरकार, प्रदेश में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। शीतकालीन यात्रा का शुभारंभ ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर से किया गया है। अब वर्ष भर हमारे धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं आ सकेंगे, जिससे प्रदेश व क्षेत्र की जनता को सीधा लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वनखंडी मंदिर को सुन्दर डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जायेगा। माँ पूर्णागिरि मंदिर में शीघ्र रोप-वे, एवं टनकपुर में शारदा रिवर फ्रंट बनाया जा रहा है। जिसमें खटीमा व उसके आस पास के क्षेत्रों को रिवर फ्रंट डीपीआर में जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हनोल क्षेत्र के विकास के लिए सरकार ने ₹120 करोड़ की धनराशि दी है। सरकार द्वारा पूरे प्रदेश का समेकित विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा खटीमा बस अड्डा शीघ्र तैयार होगा। टनकपुर बस अड्डा को ₹200 करोड़ की धनराशि से आई.एस.बी.टी बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से विधानसभा परिसर में विधानसभा बजट सत्र में उत्तराखण्ड (उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम, 1950) (संशोधन) विधेयक, 2025 ध्वनि मत से पारित होने पर विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ, महंत श्री दिलीप रावत, श्री प्रमोद नैनवाल, श्रीमती रेणु बिष्ट, श्री सुरेश चौहान, श्री राम सिंह कैड़ा , श्री महेश जीना , श्री राजकुमार , श्री अनिल नौटियाल सहित विभिन्न विधायकों ने भेंट कर इस ऐतिहासिक कार्य के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के अंदर धार्मिक स्थलों का कायाकल्प हुआ है। जिससे पूरे देश में धार्मिक पुनर्जागरण हुआ है। उन्होंने कहा केदारनाथ में भीषण आपदा आने से श्रद्धालुओं का आना बहुत कम हो गया था। प्रधानमंत्री ने केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण कर वहां पूजा अर्चना की एवं रात्रि प्रवास किया। अब केदारनाथ धाम में हर साल 20 लाख से भी अधिक श्रद्धालु दर्शन करने आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अजमेर दरगाह में शिव मंदिर होने का दावा, कोर्ट ने याचिका मंजूर कर सभी पक्षकारों को भेजा नोटिस .

मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पिथौरागढ़ के आदि कैलाश, ज्योलिकांग की यात्रा की, जिससे मानसखंड को भी विश्व पटल पर नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा आदि कैलाश पर जाने वाले यात्री कुमाऊँ सड़क मार्ग से ही जाते है। जिससे यहाँ के सभी प्रकार के कारोबारियों को वर्ष भर रोजगार मिलेगा। मानसखंड योजना के अंतर्गत कुमाऊँ के सभी मंदिरों को जोड़ा जा रहा है। जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा!यमुनोत्री हाईवे पर बंशीपुर के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर ने तीन युवाओं की ज़िंदगी लील ली।💔 20 वर्षीय वेदांश, 20 वर्षीय धोनी कश्यप और 17 वर्षीय रमनदीप की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र जोशी, मंदिर समिति अध्यक्ष श्री गोपाल सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष श्री कमल जिंदल, श्री गणेश जोशी, श्री सुधीर वर्मा, जिलाधिकारी श्री नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी श्री मणिकांत मिश्रा, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

सम्बंधित खबरें